ब्रेकिंग
चिराग के बचाव में उतरे मांझी: किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य के दावे को बकवास बताया, कहा..किसी केंद्रीय मंत्री को ट्रांसजेंडर बताना ठीक नहींजमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनपान की दुकान पर काम करने से लेकर अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी तक... बिहार के नीरज को मिली 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप, ऐसे बदली जिंदगीट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामचिराग के बचाव में उतरे मांझी: किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य के दावे को बकवास बताया, कहा..किसी केंद्रीय मंत्री को ट्रांसजेंडर बताना ठीक नहींजमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनपान की दुकान पर काम करने से लेकर अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी तक... बिहार के नीरज को मिली 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप, ऐसे बदली जिंदगीट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा काम

गोपालगंज में नवजात की मौत के बाद हंगामा, सदर अस्पताल जमकर हुई तोड़फोड़

GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां नवजात की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ की है. गुस्साए परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरव

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां नवजात की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ की है. गुस्साए परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई है.


 बताया जा रहा है कि कुचायकोट के हेमबरदाहा की रहने वाले गुड्डू कुमार की पत्नी को 20 अगस्त को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने नार्मल डिलीवरी के लिए ढाई हजार रूपये की मांग की. पीडिता के भाई उपेन्द्र कुमार के मुताबिक जब नर्स को पैसे दे दिए गए तब उनकी बहन की नार्मल डिलीवरी कराई गई. लेकिन डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे का कई जगह हाथ में फ्रैक्चर आ गया था.  लापरवाही की शिकायत सिविल सर्जन से लेकर स्थानीय विधायक और हर जगह की गयी. लेकिन शिकायत के बावजूद नवजात बच्चे का इलाज सही ढंग से नहीं किया गया, जिस कारण आज उसकी मौत हो गई.

नवजात की मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की. इस दौरान परिजनों ने मीडिया कर्मी और वहां मौजूद सेक्युरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी भी की.  गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल के महिला वार्ड और लेबर वार्ड में जमकर तोड़फोड़ की. परिजनों का हंगामा तब और बढ़ गया जब मौके पर पहुंची पुलिस ने  परिजनों की पिटाई कर दी. पिटाई से नाराज परिजनों ने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता