ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी

गोपालगंज के जेडीयू सांसद आलोक सुमन पर गंभीर आरोप, अवैध तरीके से काउंटिंग हॉल में घुसे, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

PATNA : गोपालगंज से जेडीयू के सांसद आलोक सुमन पर गंभीर आरोप लगा है. विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान उन पर अवैध तरीके से काउंटिंग हॉल में घुसने का आरोप लगा है. चुनाव आयोग ने

गोपालगंज के जेडीयू सांसद आलोक सुमन पर गंभीर आरोप, अवैध तरीके से काउंटिंग हॉल में घुसे, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : गोपालगंज से जेडीयू के सांसद आलोक सुमन पर गंभीर आरोप लगा है. विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान उन पर अवैध तरीके से काउंटिंग हॉल में घुसने का आरोप लगा है. चुनाव आयोग ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं.


गोपालगंज डीएम से मांगी गयी रिपोर्ट
बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बालामुरूगन डी ने गोपालगंज के डीएम को पत्र लिखा है. चुनाव आयोग की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि भाकपा माले की ओर से आयोग को शिकायत पत्र दिया गया है. शिकायत पत्र में कहा गया है कि गोपालगंज के भोरे विधानसभा सीट की काउंटिंग के दौरान सांसद आलोक कुमार सुमन अवैध तरीके से मतगणना कक्ष में घुस गये. ये चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है और इस आधार पर उस क्षेत्र की फिर से मतगणना करायी जानी चाहिये.


चुनाव आयोग की ओर से गोपालगंज डीएम को पत्र भेज कर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की गयी है. आयोग ने 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट के साथ साथ काउंटिंग के समय का वीडिओ और सीसीटीवी फुटेज भी मांगा है. गोपालगंज के डीएम को जवाब देने के लिए गुरूवार तक का वक्त दिया गया है.


गौरतलब है कि गोपालगंज के भोरे विधानसभा सीट पर JDU के सुनील कुमार सिर्फ 462 वोट से विजयी घोषित किये गये हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे भाकपा माले के जितेंद्र कुमार ने काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. भाकपा माले ने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर पुनर्मतगणना करने की मांग की है.