ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

गोपालगंज में गंडक नदी से बहकर आ रहीं मरी मछलियां, खाने और बेचने पर प्रशासन ने लगाई रोक

Gopalganj News: गंडक नदी में नेपाल से बहकर आ रहीं मरी मछलियों को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम ने खरीद-बिक्री और सेवन पर रोक लगाने की अपील की।

बिहार न्यूज
मरी मछलियों की खरीद-बिक्री पर रोक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गंडक नदी में नेपाल की ओर से बहकर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां पहुंचने से लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। मामले को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन ने आम लोगों और मछली कारोबारियों को सावधान किया है। जिलाधिकारी समीर सौरभ ने अपील की है कि नदी से बहकर आने वाली मरी हुई मछलियों को न खरीदें, न बेचें और किसी भी स्थिति में उनका सेवन न करें।


प्रशासन के अनुसार, गंडक नदी में लगातार मरी हुई मछलियां बहकर आ रही हैं। इसे देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी संभावित खतरे से बचाने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


मरी मछलियों की खरीद-बिक्री से बचने की अपील

डीएम समीर सौरभ ने कहा कि नेपाल की ओर से गंडक नदी के रास्ते बहकर आने वाली मरी हुई मछलियों का सेवन बिल्कुल न किया जाए। प्रशासन ने ऐसी मछलियों की खरीद-बिक्री से भी पूरी तरह बचने की अपील की है।


बताया जा रहा है कि कुछ लोग नदी से मरी हुई मछलियां पकड़कर उन्हें बाजार में बेचने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे लोगों और मछली कारोबारियों को चेतावनी दी है कि वे इन मछलियों को दूसरे बाजारों में भी न भेजें।


मछलियों के मरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं

गंडक नदी में इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की वजह फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रशासन ने किसी भी संभावित स्वास्थ्य जोखिम को देखते हुए लोगों को इन मछलियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।


मामले को लेकर मत्स्य विभाग की ओर से भी सूचना जारी की गई है। प्रशासन का कहना है कि जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक गंडक नदी से बहकर आने वाली मरी हुई मछलियों का सेवन या कारोबार नहीं किया जाए।


डीएम की अपील—मरी मछली से रहें दूर

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मरी हुई मछलियों को खरीदने या खाने से बचें और इनके कारोबार की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दें। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सावधानी बरती जा रही है।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स