ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

गोपालगंज में किशोरी का संदिग्ध हालत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: गोपालगंज में एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सड़क किनारे खेत में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन किशोरी की पहचान

गोपालगंज में किशोरी का संदिग्ध हालत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक खेत से 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी दियारा इलाके की है, जहां रविवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने किशोरी की लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। सदर-2 एसडीपीओ राजेश कुमार पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राथमिक जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार किशोरी के नाक से झाग निकल रहा था और उसके हाथ-पैर अकड़े हुए थे। घटनास्थल की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई और बाद में पहचान छिपाने के लिए शव को रात के अंधेरे में खेत में फेंक दिया गया।


पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में जहर देकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं दुष्कर्म के बिंदु पर भी गंभीरता से छानबीन की जा रही है। पुलिस को शक है कि मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।


सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल किशोरी की पहचान करना बना हुआ है। इसके लिए गोपालगंज पुलिस ने पड़ोसी जिलों सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। मृतका की तस्वीर और जानकारी पांच जिलों में भेजी गई है ताकि उसकी पहचान जल्द हो सके।


पुलिस टेक्निकल सेल और टावर डंप की मदद से भी मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।