ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला, कहा-हिटलर के मंत्री गोएबल्स की थ्योरी को देश में स्थापित करना चाहते हैं राहुल

BEGUSARAI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। 'मन की बात' कार्यक्रम का यह 74वां संस्करण था। बेग

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला, कहा-हिटलर के मंत्री गोएबल्स की थ्योरी को देश में स्थापित करना चाहते हैं राहुल
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। 'मन की बात' कार्यक्रम का यह 74वां संस्करण था। बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल हुए और PM मोदी की बातों को सुना। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि हिटलर के मंत्री गोएबल्स की थ्योरी को राहुल गांधी देश में स्थापित करना चाहते हैं।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोगों ने बड़ी उम्मीद से राहुल गांधी को संसद तक पहुंचाया लेकिन संसद में उन्होंने कभी किसानों के मुद्दों पर बात नहीं की बल्कि बचकाना हरकत करते हुए अलग ही सूर अलापने लगे। यदि उनमें हिम्मत होती तो संसद में किसानों की बात करते। गिरिराज ने राहुल गांधी को यह सलाह दी कि उन्हें गांवों में जाना चाहिए तभी पता चलेगा की लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। 



बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने आज पीएम मोदी के 'मन की बात' को सुना और इस दौरान उनकी जमकर तारीफ की। गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो देश की जनता से सीधा संवाद करते हैं और जनता की राय जानते हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता