ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

घर में फंदे से झूलता मिला 13 साल की बच्ची का शव, ग्रामीणों ने आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड किए जाने की बात कही

BEGUSARAI:- बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 13 साल की बच्ची का शव फंदे से झूलता मिला। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल

घर में फंदे से झूलता मिला 13 साल की बच्ची का शव, ग्रामीणों ने आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड किए जाने की बात कही
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI:- बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 13 साल की बच्ची का शव फंदे से झूलता मिला। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। आर्थिक तंगी के कारण सुसाइड किए जाने की बात ग्रामीण कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  


बताया जाता है कि गरीबी के कारण मृतका की मां अपने 10 साल का बेटे के साथ मजदूरी करने गई हुई थी उस वक्त उनकी बेटी घर पर अकेली थी। मजदूरी करके जब दोनों घर लौंटे तो फंदे से झूलते बेटी के शव को देख पैर तले जमीन खिसक गई। अचानक रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्टा हो गए। तब जाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा। हालांकि ग्रामीण आर्थिक तंगी को इस घटना का कारण मान रहे हैंं।