ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

पति के साथ ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से बोला हमला

Bihar News: गयाजी में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और इलाके में तनाव फैल गया।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गयाजी दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला बाइक पर सवार होकर अपने पति के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान दंपति को हाईवा ने टक्कर मार दिया। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के नहाटा गांव के पास हुई।


हादसे के बाद बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और हाईवे के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक के पति बाल बाल बच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मोहनपुर और बाराचट्टी सड़क मार्ग को जाम कर दिया। 


सड़क जाम की सूचना के बाद मोहनपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची जहां सड़क जाम को हटाने का प्रयास करने के दौरान कुछ ग्रामीण पुलिस से उलझ गए देखते ही देखते ग्रामीण के द्वारा पुलिस पर ही लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। 


वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे ग्रामीण लाठी डंडे से पुलिस को घेर कर लाठियां बरसा रहे हैं हालांकि पुलिसकर्मी भी बीच बचाव के दौरान लाठियां भांजी, पुलिस ने भी बल का प्रयोग किया और सभी ग्रामीणों को भगाया वहीं घायल पुलिसकर्मी को मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक महिला की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा निवासी ललन यादव की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता