ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजाबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजा

253 युवा बने सेना के अफसर, पासिंग आउट परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Bihar News: गया OTA में आयोजित पासिंग आउट परेड में 253 अफसर कैडेटों ने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गया स्थित अफसर प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में शनिवार को शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) पुरुष एवं महिला के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड गरिमामय माहौल में आयोजित हुई। अनुशासन, जोश और देशभक्ति से ओत-प्रोत इस परेड में कुल 253 अफसर कैडेटों ने अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया।



इनमें SSC (टेक्निकल) पुरुष-65 के 218 और SSC (टेक्निकल) महिला-36 की 35 अफसर कैडेट शामिल रहीं। वियतनाम पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल Le Van Huong ने समीक्षा अफसर के रूप में परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया।



अकादमी अंडर अफसर पी. शशि कुमार को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर चुने जाने पर प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उन्होंने ओवर ऑल ऑफ मेरिट में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता और गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहे दीपक सिंह रावत को राजपूत रेजिमेंट, जबकि तीसरे स्थान पर रहे नवनीत सिंह को पैरा स्पेशल फोर्सेस में कमीशन मिला।



इस दौरान पिपिंग समारोह में परिवारों की आंखें खुशी और गर्व से नम दिखीं। कंधों पर चमकते सितारों के साथ 253 युवा अधिकारियों ने राष्ट्रसेवा के नए सफर की शुरुआत की।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता