ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

स्पीकर प्रेम कुमार ने गयाजी के प्रभावती अस्पताल में किया निरीक्षण, जानिए.. फायर सेफ्टी पर क्या बोले?

Bihar News: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी के प्रभावती अस्पताल का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों की लगातार जांच कर रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में गयाजी में मगध क्षेत्र के एकमात्र महिला हॉस्पिटल प्रभावती अस्पताल में आग से बचाव के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अस्पताल पहुंचकर फायर सेफ्टी सिस्टम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


गया स्थित प्रभावती अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं। यहां प्रसूति, स्त्री रोग और नवजात शिशुओं के उपचार की विशेष व्यवस्था है। चार मंजिला इस अस्पताल भवन में सभी वार्ड वातानुकूलित हैं और आग से बचाव के लिए आधुनिक अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं।


अस्पताल प्रशासन के अनुसार भवन में पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र, स्मोक एवं हीट डिटेक्टर, ऑटोमेटिक अलार्म सिस्टम, मैन्युअल फायर अलार्म और ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए गए हैं। किसी भी वार्ड में धुआं या आग की स्थिति बनने पर अलार्म स्वतः बजने लगता है और स्प्रिंकलर सिस्टम सक्रिय होकर पानी का छिड़काव शुरू कर देता है।


मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रभावती अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की और अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।


डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना से सबक लेते हुए राज्य सरकार सरकारी और निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रही है। जहां भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता