ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा

CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, गया-बोधगया में बनेंगी 12 टाउनशिप, उद्योगों के लिए 20 हजार मेगावाट बिजली का लक्ष्य

बोधगया में CM सम्राट चौधरी ने गया-बोधगया के बीच 12 टाउनशिप विकसित करने और उद्योगों के लिए 20 हजार मेगावाट बिजली क्षमता का लक्ष्य बताया। बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 से पहले औद्योगिक निवेश, रोजगार और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना पर जोर दिया गया।

बिहार न्यूज
बिहार में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE:  बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को बोधगया स्थित वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स में बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) एवं बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेज़र समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गया-मगध क्षेत्र के विकास, औद्योगिक निवेश, रोजगार और आधुनिक शहरी सुविधाओं को लेकर सरकार की योजनाओं का जिक्र किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब औद्योगिक विकास के लिए तैयार है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में उद्योगों के लिए लगभग 20 हजार मेगावाट बिजली की क्षमता विकसित करना है। इसके लिए सौर, पवन और हाइड्रोजन जैसी हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे करीब 13 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, फरवरी में प्रस्तावित बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 तक उद्योगों के लिए लगभग 20 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि उद्योग लगाने से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाएगा। निर्धारित 30 दिनों में प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर स्वतः मंजूरी की व्यवस्था लागू करने की योजना है। उन्होंने गया और बोधगया के बीच ऐतिहासिक मगध के नाम पर 12 टाउनशिप विकसित करने, सोन नदी से क्षेत्र को जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाने तथा पानी की उपलब्धता बेहतर करने की योजनाओं का भी उल्लेख किया।


मुख्यमंत्री ने गया-बोधगया को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने, बेहतर सड़क, अस्पताल, पर्यटन सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी बिहारियों और उद्योगपतियों से अपनी जन्मभूमि में निवेश करने की अपील की।


समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

गया से नितम राज की रिपोर्ट