ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

सात फेरे, सिंदूरदान और फिर धोखा! बिहार में शादी के कुछ घंटे बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन

Bihar News: गाजियाबाद से शादी का सपना लेकर बिहार के गया पहुंचे युवक के साथ चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सात फेरे और सिंदूर की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई। आरोप है कि वह नकदी, जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हुई। पुलिस ने शिकायत...

सात फेरे, सिंदूरदान और फिर धोखा! बिहार में शादी के कुछ घंटे बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गाजियाबाद से शादी करने पहुंचे एक युवक की नई नवेली दुल्हन सात फेरे और मांग में सिंदूर भरने के कुछ घंटे बाद ही जेवर, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गई. पीड़ित की शिकायत पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


पीड़ित रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ के एक व्यक्ति के जरिए उसकी मुलाकात शकील नाम के एजेंट से हुई थी. एजेंट उसे गया लेकर आया, जहां एक युवती और उसके बताए गए परिजनों से मुलाकात कराई गई. बातचीत के बाद शादी तय हुई और पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह भी कराया गया. रविंद्र का आरोप है कि शादी से पहले दुल्हन ने खरीदारी और मेकअप के नाम पर उससे पैसे भी लिए.


रविंद्र कुमार के मुताबिक शादी के दौरान उसने दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, झुमके, चांदी की पायल और बिछिया भी दिए थे. शादी के बाद एजेंट शकील ने पहचान पत्र की फोटोकॉपी कराने की बात कही. वह दुल्हन को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया और एक लाख रुपये नकद भी साथ ले गया. काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले.


पीड़ित का आरोप है कि विदाई से पहले शादी के वीडियो और मोबाइल से खींची गई तस्वीरें भी डिलीट करा दी गईं, ताकि कोई सबूत न बचे. इसके बाद उसे समझ आया कि वह शादी के नाम पर ठगी का शिकार हो गया है.


मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि यह फर्जी पहचान के सहारे शादी कर ठगी करने वाले गिरोह का मामला हो सकता है. पुलिस ने पूछताछ के लिए कथित बड़ी बहन और एक बिचौलिये को हिरासत में लिया है. वहीं फरार दुल्हन, एजेंट शकील और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.