ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

जिला परिषद को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली के भारत मंडपम में अध्यक्ष नैना कुमारी होंगी सम्मानित

Bihar News: गया जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गया जिला परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी को

जिला परिषद को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली के भारत मंडपम में अध्यक्ष नैना कुमारी होंगी सम्मानित
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: गया जिले के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए गया जिला परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। आगामी 3 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।


गया जिला परिषद को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में जिला परिषद की ओर से सड़क निर्माण, गली-नाली योजना, श्मशान घाटों का विकास, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, पुस्तकालय निर्माण, स्ट्रीट लाइट और यात्री शेड जैसी कई योजनाओं पर व्यापक स्तर पर काम किया गया है। इन योजनाओं का सीधा लाभ गांवों में रहने वाले लोगों को मिला है।


जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे गया जिले की जनता, जिला परिषद के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जिले के विकास को प्राथमिकता दी, जिसके कारण आज गया जिला परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।


उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में शामिल होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। यह पुरस्कार भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में ग्रामीण विकास की गति और तेज होगी तथा जनता को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


गया जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं में ग्रामीण सड़कों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गली-नाली निर्माण, श्मशान घाटों का विकास, गांवों में प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट अधिष्ठापन और यात्रियों की सुविधा के लिए सैकड़ों यात्री शेड का निर्माण शामिल है। इन कार्यों की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।


वहीं अध्यक्ष के पति एवं समाजसेवी धर्मवीर गुप्ता उर्फ सरदार जी ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर भी लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की।


धर्मवीर गुप्ता ने बताया कि गया के अंबेडकर मार्केट में एक बड़े आधुनिक मॉल के निर्माण की योजना पर भी काम चल रहा है। उम्मीद है कि वर्तमान कार्यकाल में ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। उनका दावा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और स्थानीय व्यापार को भी नई पहचान मिलेगी।