ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

रील बनाने के दौरान JDU नेता के घर की छत पर गिरी आकाशीय बिजली, बाल-बाल बची तीन बच्चों की जान

Bihar News: बिहार के गयाजी के वजीरगंज में बारिश के दौरान छत पर रील बना रहे तीन बच्चे आकाशीय बिजली गिरने से बाल-बाल बच गए। वज्रपात की घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज बाजार में रविवार दोपहर बारिश के दौरान रील बना रहे तीन बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यह घटना जनता दल यूनाइटेड (JDU) के स्थानीय नेता रंजीत कुमार पांडे के घर की छत पर हुई। वज्रपात की पूरी घटना कैमरे में भी कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



जदयू नेता रंजीत कुमार पांडे के मुताबिक, उनका बेटा तेजस अपने साथी प्रिंस और प्रतीक कुमार के साथ घर की छत पर मोबाइल फोन से सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली छत पर गिर गई।



तेज आवाज के साथ गिरा ठनका

बिजली गिरने के बाद तीनों बच्चे घबरा गए और किसी तरह खुद को संभालते हुए छत से नीचे भागे। गनीमत रही कि वज्रपात बच्चों के बेहद करीब हुआ, लेकिन वे इसकी सीधी चपेट में आने से बच गए। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग भी बुरी तरह सहम गए। आकाशीय बिजली गिरने से घर की छत को नुकसान पहुंचा है। वहां लगी बजरंगबली की ध्वजा और उसके स्थापना स्थल को भी क्षति हुई है।



कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

जिस समय बच्चे वीडियो बना रहे थे, उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में वज्रपात का अचानक हुआ असर दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर वजीरगंज में बारिश का मौसम बना हुआ था। इसी दौरान बच्चे छत पर वीडियो बनाने के लिए गए थे। अचानक हुए वज्रपात ने एक पल के लिए उनकी जान पर बन आई, लेकिन किस्मत से तीनों सुरक्षित बच गए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता