ब्रेकिंग
गंगा के कटाव ने उजाड़े कई आशियाने, रातोंरात नदी में समा गए घर, इंग्लिश गांव में दहशतJLNMCH ब्लड बैंक में अब आधार और फिंगरप्रिंट जरूरी, 3 महीने से पहले रक्तदान करने वालों की होगी पहचान बिहार में तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्टबिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातगंगा के कटाव ने उजाड़े कई आशियाने, रातोंरात नदी में समा गए घर, इंग्लिश गांव में दहशतJLNMCH ब्लड बैंक में अब आधार और फिंगरप्रिंट जरूरी, 3 महीने से पहले रक्तदान करने वालों की होगी पहचान बिहार में तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्टबिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बिहार में कारोबारी के घर से जेवर समेत 7 लाख कैश ले उड़े चोर, विरोध करने पर महिला को मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अपनी ही पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। मामले में साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार...

बिहार में कारोबारी के घर से जेवर समेत 7 लाख कैश ले उड़े चोर, विरोध करने पर महिला को मारी गोली
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले के शेरघाटी शहर में शनिवार तड़के हथियारबंद चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने लड्डू कारोबारी के घर की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 7 लाख रुपये नकद के साथ अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. इस दौरान जब घर में रहने वाली किरायेदार महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी. हालांकि गोली बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे महिला की जान बच गई. 

यह वारदात शेरघाटी शहर के नई बाजार स्थित पावर ग्रिड के पास की है. पीड़ित कारोबारी किशोर कुमार ने बताया कि उस समय तेज बारिश हो रही थी. इसी का फायदा उठाकर हथियारबंद बदमाश घर की खिड़की काटकर अंदर घुस गए और नकदी के साथ घर में रखे कीमती सामान समेटकर भागने लगे.


इसी दौरान घर में किराए पर रहने वाली कविता देवी बाहर सूख रहे कपड़े लेने निकलीं. उनकी नजर खिड़की के पास मौजूद दो संदिग्ध लोगों पर पड़ी. उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने उन पर गोली चला दी. गोली उनके बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गईं. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.


घटना की सूचना सुबह करीब 3:45 बजे शेरघाटी थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है. घायल महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि नई बाजार, नूतन नगर और आसपास के इलाकों में पिछले एक महीने से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. बदमाश कभी खिड़की काटकर तो कभी दरवाजा तोड़कर घरों में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों का आरोप है कि अब तक किसी भी बड़े चोरी गिरोह का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है.
गया से नितम राज की रिपोर्ट