ब्रेकिंग
गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गया OTA में कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित, 5 सितंबर को पासिंग आउट परेड

गया OTA में कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी आयोजित हुई, जिसमें ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग, हथियार प्रशिक्षण और अकादमिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित हुए।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में 4 और 5 सितंबर को 29वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। इस बार अकादमी में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 254 कैडेट्स सैन्य अधिकारी बनेंगे।


पासिंग आउट परेड से पहले मंगलवार को OTA सभागार में कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग, हथियार प्रशिक्षण, सर्विस सब्जेक्ट्स और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया।


समारोह के दौरान OTA के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह ने कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कैडेट्स को सैन्य जीवन में आने वाली कठिन चुनौतियों के लिए तैयार रहने और पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।


4 सितंबर को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले, 5 को पासिंग आउट परेड

OTA में 4 सितंबर को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया जाएगा, जबकि 5 सितंबर को भव्य पासिंग आउट परेड होगी। इस परेड के बाद प्रशिक्षण पूरा करने वाले 254 कैडेट्स सैन्य अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।पासिंग आउट परेड OTA के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगी, जहां प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेट्स सैन्य जीवन के अगले चरण में प्रवेश करेंगे।


गया OTA में कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित, 5 सितंबर को पासिंग आउट परेड

टैग्स