ब्रेकिंग
पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल

चलती जनशताब्दी में चढ़ने के दौरान हादसा, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसकर यात्री की दर्दनाक मौत

Bihar Train Accident: बिहार के गयाजी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में यात्री की जान चली गई। पत्नी के साथ सफर कर रहे यात्री ने चलती जनशताब्दी एक्सप्रेस में दोबारा चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया...

चलती जनशताब्दी में चढ़ने के दौरान हादसा, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसकर यात्री की दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Train Accident: गया जंक्शन पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर एक यात्री की मौत हो गई. यात्री अपनी पत्नी के साथ बोकारो से पटना लौट रहा था. इसी दौरान गया स्टेशन पर चलती रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में दोबारा चढ़ने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया. पत्नी की आंखों के सामने हुए इस हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.


मृतक की पहचान नालंदा जिले के आस्थावां थाना क्षेत्र के गोटिया गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. हादसा रविवार रात करीब 9 बजे गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर हुआ. सुरेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ बोकारो से पटना जा रहे थे और रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे.


पत्नी के सामने हुआ हादसा

सुनीता देवी ने बताया कि गया जंक्शन पर उनके पति किसी काम से ट्रेन से नीचे उतरे थे. इसी दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस खुलने लगी. ट्रेन को रवाना होते देख सुरेंद्र प्रसाद ने दोबारा उसमें चढ़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए. अचानक हुए इस हादसे से पत्नी घबरा गईं और स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.


घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने ट्रेन रुकवाकर यात्री को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. यात्री बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसके कारण उसे निकालने के लिए प्लेटफॉर्म का कुछ हिस्सा तोड़ना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद सुरेंद्र प्रसाद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.


रेल थाना प्रभारी निशा कुमारी ने मृतक की पहचान की पुष्टि की. वहीं, आरपीएफ प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जीआरपी की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.


गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर हुए हादसे के बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस के खड़े रहने से दूसरी ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ. पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस (13350) को निर्धारित प्लेटफॉर्म नंबर-6 के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर लाया गया. यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर से प्लेटफॉर्म बदलने की सूचना दी गई.


वहीं, गया से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से 38 मिनट की देरी से रवाना हुई. आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस रात 10 बजे के बाद पटना के लिए रवाना हुई.