ब्रेकिंग
भ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीर

गया के दुर्गाबाड़ी झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित दुर्गाबाड़ी मोहल्ले में झाड़ू के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में 8 से 9 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बिहार न्यूज
झाड़ू कारोबारी को बड़ा झटका
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित दुर्गाबाड़ी मोहल्ले में मंगलवार को झाड़ू के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस परिसर में झाड़ू का गोदाम स्थित है, वहां निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण इसी निर्माण कार्य से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।


घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सिविल लाइन थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। दमकल कर्मियों के करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।


गोदाम मालिक एवं झाड़ू कारोबारी दिनेश पंडित ने बताया कि आग की इस घटना में उनके गोदाम में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने दावा किया कि इस अग्निकांड में करीब 8 से 9 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दिनेश पंडित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि आग से हुए भारी नुकसान के कारण उनका कारोबार प्रभावित हुआ है और प्रशासन को पीड़ित व्यापारी की मदद के लिए आगे आना चाहिए। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और आग लगने की यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।

गया से नितम राज की रिपोर्ट