ब्रेकिंग
चोरी की दो वारदातों का खुलासा, लाखों के जेवर बरामद; 6 शातिर चोर गिरफ्तार1st Bihar Jharkhand की खबर का बड़ा असर! जन्म प्रमाण पत्र के लिए 200 रुपये की रिश्वत लेने वाले घूसखोर पर गिरी गाज, विभाग ने लिया एक्शनपोस्टऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; परिसर को कराया गया खालीCM सम्राट ने जनभावना का किया सम्मान...बेगूसराय में अब दिनकर विश्वविद्यालय, BJP प्रवक्ता बोले- हमने 25 जून को ही मुख्यमंत्री से मिलकर की थी मांग ‘मॉडल स्कूल को चरवाहा विद्यालय नहीं बना देंगे’, भगवाकरण के आरोपों पर विपक्ष को शिक्षा मंत्री का जवाब, बताया RJD के पेट में क्यों हो रहा दर्द?चोरी की दो वारदातों का खुलासा, लाखों के जेवर बरामद; 6 शातिर चोर गिरफ्तार1st Bihar Jharkhand की खबर का बड़ा असर! जन्म प्रमाण पत्र के लिए 200 रुपये की रिश्वत लेने वाले घूसखोर पर गिरी गाज, विभाग ने लिया एक्शनपोस्टऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; परिसर को कराया गया खालीCM सम्राट ने जनभावना का किया सम्मान...बेगूसराय में अब दिनकर विश्वविद्यालय, BJP प्रवक्ता बोले- हमने 25 जून को ही मुख्यमंत्री से मिलकर की थी मांग ‘मॉडल स्कूल को चरवाहा विद्यालय नहीं बना देंगे’, भगवाकरण के आरोपों पर विपक्ष को शिक्षा मंत्री का जवाब, बताया RJD के पेट में क्यों हो रहा दर्द?

बिहार के मजदूर के खाते में आए 2,948,000,000 रुपये, बैलेंस देखकर उड़ गए होश; इलाके में चर्चा का माहौल

Bihar News: बिहार के गया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। एक साधारण मजदूर के बैंक खाते में अचानक सैकड़ों करोड़ रुपये का बैलेंस दिखने लगा, जिसके बाद यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। गांव से लेकर सोशल मीडिया तक...

बिहार के मजदूर के खाते में आए 2,948,000,000 रुपये, बैलेंस देखकर उड़ गए होश; इलाके में चर्चा का माहौल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मजदूर के बैंक खाते में अचानक 294 करोड़ 80 लाख रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा. खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर मजदूर खुद हैरान रह गया. देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और उसके घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी.


मामला बोधगया प्रखंड के मस्तपुरा गांव का है. यहां रहने वाले विकास कुमार पेशे से बिजली और प्लंबर मिस्त्री का काम करते हैं. विकास का कहना है कि उनका जियो पेमेंट्स बैंक में खाता पिछले करीब पांच वर्षों से सक्रिय है और वह रोजमर्रा के लेनदेन के लिए इसी खाते का इस्तेमाल करते हैं.


विकास ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने जियो फाइनेंस ऐप के जरिए अपना बैंक बैलेंस चेक किया. बैलेंस देखते ही उनके होश उड़ गए. खाते में 2,94,80,00,000 रुपये यानी 294 करोड़ 80 लाख रुपये दिख रहे थे. शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद यह कोई तकनीकी गड़बड़ी होगी, लेकिन जब अगले दिन दोबारा बैलेंस चेक किया गया तो रकम उतनी ही दिखाई दी.


मजदूर विकास कुमार के मुताबिक, उनके खाते से अब तक कुल मिलाकर 6 से 7 लाख रुपये तक का ही लेनदेन हुआ है. ऐसे में अचानक सैकड़ों करोड़ रुपये का बैलेंस दिखना उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. हालांकि उन्होंने इस रकम को निकालने या ट्रांसफर करने की कोई कोशिश नहीं की. उन्हें आशंका थी कि यह बैंकिंग सिस्टम की कोई तकनीकी गलती हो सकती है.


खाते में करोड़ों रुपये होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. इसके बाद लोगों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया. कोई बैलेंस देखने की जिद करने लगा तो कोई यह जानने की कोशिश करने लगा कि आखिर इतने पैसे कहां से आए. पूरे इलाके में यही चर्चा होने लगी कि एक मजदूर के खाते में अचानक करोड़ों रुपये कैसे पहुंच गए.


सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि खाते में दिख रही यह रकम किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा है या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है.


बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. कई बार तकनीकी त्रुटि या सिस्टम अपडेट के दौरान खातों में गलत बैलेंस दिखाई देने लगता है. ऐसे मामलों में ग्राहक उस रकम का इस्तेमाल नहीं कर पाते और जांच के बाद बैलेंस स्वतः सही कर दिया जाता है. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.