ब्रेकिंग
करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार

गैस हादसे ने बुझाए दो घरों के चिराग: दिल्ली में बिहार के जीजा-साले की मौत, गयाजी में पसरा मातम; पिता बोले- यहां काम मिलता तो बाहर नहीं भेजते

Bihar News: दिल्ली में गैस रिसाव और सिलेंडर विस्फोट के हादसे में गया के इमामगंज निवासी जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों के शव गांव पहुंचते ही अलीनगर में मातम पसर गया। परिवार ने स्थानीय स्तर पर रोजगार की कमी पर दुख जताया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दिल्ली में हुए गैस हादसे ने बिहार के गया जिले के इमामगंज के अलीनगर गांव के दो परिवारों को गहरा जख्म दिया है। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों दिल्ली में रहकर स्लीपर का काम करते थे। इलाज के दौरान 6 सितंबर को दोनों ने दम तोड़ दिया।



सोमवार को दोनों के शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और हर किसी की आंखें नम नजर आईं। बताया जा रहा है कि घटना 3 सितंबर की है। पंकज कुमार और उनके जीजा राजेंद्र राम दिल्ली में ड्यूटी से लौटे थे। दोनों ने कमरे में खाना बनाया और खाना खाने के बाद सो गए।



इसी दौरान कमरे में गैस का रिसाव हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 6 सितंबर को दोनों ने दम तोड़ दिया।



पंकज कुमार की मौत से उनके पिता परमेश्वर दास पूरी तरह टूट चुके हैं। उनका कहना है कि अगर गांव और आसपास रोजगार मिलता तो उनका बेटा बाहर काम करने नहीं जाता। वहीं पंकज की मां पहले से लकवे की बीमारी से जूझ रही हैं और बोल भी नहीं पातीं। जवान बेटे की मौत ने परिवार का दर्द और बढ़ा दिया है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता