GAYAJEE: गया जी के अतरी में चल रहे भैंस विवाद को लेकर अतरी के पूर्व विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से मिलने पहुंच गये। इस दौरान पूर्व विधायक ने आईजी के सामने पूरे मामले की जानकारी रखी और विवाद से जुड़े तथ्यों के साथ स्थानीय स्तर पर उत्पन्न स्थिति से उन्हें अवगत कराया।
पूर्व विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाने की जरूरत है। वहीं, आईजी विकास वैभव ने पूर्व विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मुलाकात के बाद अतरी क्षेत्र में भैंस विवाद को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों की ओर से मामले की जांच और तथ्यों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की संभावना है।
अतरी के पूर्व विधायक अजय यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि "थाना प्रभारी की चोरी बेईमानी बदमाशी को लेकर हम आईजी साहब के पास आए थे। कुछ इंसाफ कर दीजिए। थाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा। बालू में बेइमानी करवे किया। सब प्रूफ आईजी साहब विकास वैभव को दे दिये हैं। भैंसों में चोरी कर रहा है, बताईए केतना चोर है ई, जेकर भैंस है ओकर भैंस लौटा दिया अंतिम में..
जब मीडिया पीछे लग गया तब मीडिया पर भी केस कर दिया, जब मीडिया लगा तो भैंसवा तो लौटा दिया लेकिन भैंसिया वाला पर केस करवा दिया। एसटीएससी केस जानते हैं ना, दो तीन महीना पहले बेल नहीं मिलता है। जेतना में वो केस लड़ेगा उतना में फैंसे खरीदा जाता। ऊ तो बेचारा बेकार भैंस खोजने गया छोड़ देता। नाजायजे हो रहा है तो नाजायज होगा। इसी मामले को लेकर हम विकास सर के पास आए थे। हमको और पूरे पब्लिक को विकास सर पर विश्वास है, वो इंसाफ करेंगे। उन्होंने ग्रामीण एसपी को मामले की जांच करने का आदेश दिये हैं। ईमानदारी से जांच होगा नहीं तो फिर हम विकास सर के पास आएंगे।"
गया से नितम राज की रिपोर्ट





