ब्रेकिंग
Bihar Special Trains: तेलंगाना से बिहार आने वालों को बड़ी राहत, पटना-दानापुर समेत इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦Bihar Special Trains: तेलंगाना से बिहार आने वालों को बड़ी राहत, पटना-दानापुर समेत इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण

गया में संदिग्ध की मौत, मेडिकल टीम ने अंत्येष्टि से पहले लिया सैंपल

GAYA:गया में एक मजदूर की मौत के बाद कोरोना संदिग्ध के तौर पर अंत्येष्टि के पहले उसका सैंपल लिया गया है। ईंट-भट्ठे मालिक को जब शक हुआ तो मजदूर और उसकी पत्नी को चुपके से एंबुलेंस से

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA:गया में एक मजदूर की मौत के बाद कोरोना संदिग्ध के तौर पर अंत्येष्टि के पहले उसका सैंपल लिया गया है। ईंट-भट्ठे मालिक को जब शक हुआ तो मजदूर और उसकी पत्नी को चुपके से एंबुलेंस से उसके गांव भेज दिया।


जिले के मोहनपुर थानाक्षेत्र के बभनी गांव के रहने वाले छठू मांझी की गुरुवार को मौत हो गयी। छठू बनारस के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। ईंट भट्ठे पर जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसके मालिक ने चुपके से छठू को उसके पत्नी के साथ एंबुलेंस से उसके गांव भेज दिया। सुबह होने पर गांव वालों को इसकी जानकारी मिली तो कोरोना की बीमारी का शक हुआ और इसकी सूचना मोहनपुर सीएचसी और थाने को दी गयी।


जब तक डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची छठू मांझी की मौत हो गयी। मौत के बाद गांव में अफऱा-तफऱी का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना फाईटर्स की टीम गांव पहुंची सैंपल लिया गया और शव को पैक कर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मृतक की पत्नी समेत करीबी लोगों को क्वारेंटाइन करने का निर्देश दिया गया है। वहीं गांव को सैनेटाईज भी प्रशासन की तरफ से करवाया गया है। 

टैग्स