ब्रेकिंग
Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, गया मेडीकल कॉलेज हॉस्पिटल में तोड़फोड़

GAYA : गया जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल किया है। घट

महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, गया मेडीकल कॉलेज हॉस्पिटल में तोड़फोड़
Santosh Singh
2 मिनट

GAYA : गया जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल किया है। घटना आज सुबह की है। महिला मरीज मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में ना केवल तोड़फोड़ की है बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट भी की है। एक स्वास्थ्य कर्मी का हाथ भी इस दौरान टूट गया है।


गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया है. यहाँ MCH बिल्डिंग में कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का इलाज होता है। देर रात गया के परैया की रहने वाली महिला मरीज सावित्री देवी की मौत इलाज के दौरान हो गयी। इसके बाद मृतक मरीज के आक्रोशित परिजनों में अस्पताल में शुक्रवार की सुबह जमकर तोड़फोड़ किया. कई स्वस्थ्यकर्मियो की बुरी तरह पिटाई कर दी. पिटाई में अस्पताल के एक स्वास्थ्यकर्मी बाईपाईप टेक्नीशियन का एक हाथ टूटा है। घटना के बाद अस्पताल प्रसाशन के द्वारा मगध मेडिकल थाना को सूचित किया गया। मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच में जुटी है।


बता दें कि मृतक महिला मरीज सावित्री देवी को सांस लेने में समस्या पर भर्ती कराया गया था. MCH बिल्डिंग के दूसरे तल्ले के वार्ड में बाईपाईप पर रखा गया था इलाज के दौरान रात में हीं मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने दूसरे तल्ले पर लगे cctv कैमरे,दवा की ट्रॉली को तोड़ा वंही बचाव में आये निजी सुरक्षाकर्मी का डंडा छीनकर वार्ड में रहे बाईपाईप टेक्नीशियन ओंकार पर हमला कर दिया जिसमें उसका एक हाथ टूट गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता