ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

गया जंक्शन पर खड़ी ट्रेन की आइसोलेशन बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

GAYA: गया जंक्शन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पिलग्रीम प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन की आइसोलेशन बोगी में अचानक आग लग गयी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि पूरी स्लीपर बोगी जलकर खाक हो

गया जंक्शन पर खड़ी ट्रेन की आइसोलेशन बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया जंक्शन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पिलग्रीम प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन की आइसोलेशन बोगी में अचानक आग लग गयी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि पूरी स्लीपर बोगी जलकर खाक हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 


घटना की सूचना मिलते ही गया जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के कई अधिकारी पहुंच गये जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। गया जंक्शन के यार्ड में खड़े ट्रेन के डिब्बों में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। यह ट्रेन 2020 से ही गया जंक्शन के पिलग्रीम प्लेटफार्म पर खड़ी थी। जिसमें आज अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते बोगी धूं-धूंकर जलने लगी।


 बोगी में लगी आग की लपटे तेजी से अन्य बोगियों की तरफ बढ़ने लगी। जिसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंच गयी जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसकी सूचना जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों को दी गयी। वही गया के डीएम को भी घटना की सूचना दी गयी। जानकारी मिलते ही गया जंक्शन पर अधिकारी पहुंचे जिसके बाद घटना की जांच शुरू की गयी।    



गया जंक्शन पर खड़ी ट्रेन की आइसोलेशन बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें