ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

गणेश चतुर्थी पर बार बालाओं का डांस, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके

SAMASTIPUR : बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने 6 सितंबर तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लेकिन इसके बावजूद भी सरकार के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ता

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने 6 सितंबर तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लेकिन इसके बावजूद भी सरकार के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है. जहां लॉकडाउन के बीच गणेश चतुर्थी पर आयोजित कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए.


मामला समस्तीपुर जिले के मामला खानपुर थाना इलाके के विशनपुर सोनसा गांव का है. जहां गणेश चतुर्थी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में आयोजकों ने आर्केस्ट्रा गर्ल को भी डांस करने के लिए बुलाया था. जिसमें बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. इतना ही नहीं  इन बार बालाओं के साथ वहां मौजूद लोग कोरोना संक्रमण को भूल गए और सरकार के निर्देशो की खूब धज्जियां उड़ाईं.


पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे समय मे आर्केस्ट्रा के आयोजन की अनुमति किसने दी ? सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन और जमावड़े पर रोक लगाई गई है. लेकिन इसके बवजूद भी लॉकडाउन के बीच कानून की धज्जियां उड़ाते हुए गणेश पूजा के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें