ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल

गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू

जीरो माइल ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू किया। लकड़ी और औजारों की मदद से ट्रक को थोड़ा हटाया गया फिर युवक को सावधानी पूर्वक बाहर निकाला गया।

BIHAR
बाल-बाल बची जान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के गांधी सेतु पुल पर एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक सवार युवक ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक और पुल के पिलर के बीच बुरी तरह फंस गया। हादसे के दौरान युवक का एक पैर ट्रक के नीचे आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उसकी जान बचाने में लोग लग गये।


घटना पुल के पिलर नंबर 33 के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक हाजीपुर से पटना की ओर आ रहा था और तेज़ी से एक बड़े ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सड़क की सीमित चौड़ाई और पिलर की स्थिति के चलते उसकी बाइक ट्रक और पुल के पिलर के बीच फंस गई। हादसे में उसका एक पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।


घटना की सूचना मिलते ही जीरो माइल ट्रैफिक थाना की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से लकड़ी और औजारों के सहारे ट्रक को थोड़ा हटाया और युवक को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला।


घायल युवक को फौरन नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ठाकुर ने बताया कि युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है और परिजनों को सूचित करने के प्रयास में जुटी है।


इस घटना ने एक बार फिर गांधी सेतु की खस्ताहाल ट्रैफिक व्यवस्था और ओवरटेकिंग के दौरान होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है। पुल की पुरानी संरचना और ट्रैफिक लोड के कारण यहां अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है, पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए पुल पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।


टैग्स