ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

Bihar News: NH पर बालू लदे ट्रक में लगी भीषण आग, खबर मिलते ही मालिक को आया हार्ट अटैक

Bihar News: बक्सर के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 922 पर एक बालू लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही दे

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बक्सर के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 922 पर एक बालू लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


स्थानीय लोगों की सूचना पर डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया जिसे हटाने में पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानकारी के अनुसार, जलने वाला ट्रक उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी अखिलेश कुमार शुक्ला के नाम पर पंजीकृत है। नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रक में आग लगने की सूचना ट्रक मालिक को मिली, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा दी गई थी।


डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने टेलीफोनिक बातचीत में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक की बैटरी शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ट्रक चालक फरार है। पुलिस और दमकल की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

रिपोर्ट: सुमन्त सिंह, बक्सर