ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

Bihar News: बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर संग्राम, एक प्रेमी के लिए आपस में भिड़ गईं दो लड़कियां; वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में स्कूल की छुट्टी होते ही दो लड़कियां आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच मारपीट शुरू हुई तो उनकी अन्य दोस्त भी मारपीट में शामिल हो गईं और बीच सड़क पर जमकर लात-घूसे चले।

Bihar News
बीच सड़क पर बवाल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में एक बॉयफ्रेंड के लिए दो स्कूली छात्राएं आपस में भिड़ गईं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाहर निकलते ही दोनों लड़कियों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसाए। बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, पूर्णिया में सरेराह सरकारी स्कूल की छात्राओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। स्कूल से छुट्टी होते ही छात्राओं के दोनों गुट बाहर निकले और स्कूल से कुछ ही दूर जाकर दोनों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन छात्राएं मामूली रूप से चोटिल हो गईं। विवाद बढ़ता देख स्थानियों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद किसी तरह तरह मामला शांत हुआ। 


छात्राओं के बीच हुई आपसी मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो मरंगा कन्या माध्यमिक विद्यालय हांसदा रोड की है। वहीं खड़े पास में खड़े एक ग्रामीण ने भिड़ंत की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी सरकारी स्कूल की छात्राएं एक-दूसरे से उलझती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। 





रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता