ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

फांसी लगाकर एक शख्स ने किया सुसाइड, परिजनों का बयान- ज्यादा बिजली बिल आने से परेशान था मृतक, डिप्रेशन में उठाया यह कदम

SASARAM: खबर सासाराम से आ रही है जहां बिजली बिल ज्यादा आने पर एक शख्स ने सुसाइड कर ली। घटना दरीगांव थाना के नौगाई गांव की है जहां इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। डिप्रेशन में आकर 4

फांसी लगाकर एक शख्स ने किया सुसाइड, परिजनों का बयान- ज्यादा बिजली बिल आने से परेशान था मृतक, डिप्रेशन में उठाया यह कदम
Santosh Singh
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से आ रही है जहां बिजली बिल ज्यादा आने पर एक शख्स ने सुसाइड कर ली। घटना दरीगांव थाना के नौगाई गांव की है जहां इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।  डिप्रेशन में आकर 48 साल के दिनेश सिंह ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मृतक का नाम दिनेश सिंह बताया जा रहा है जो 48 साल के थे। परिजनों ने बताया कि बिजली बिल को लेकर वे इन दिनों काफी टेंशन में थे। बिजली बिल ज्यादा आने के बाद बिल में सुधार कराने को लेकर इनदिनों वे काफी परेशान रह रहे थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि शायद इसी बात को लेकर डिप्रेशन में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।