ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पटना में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, मारूफगंज मंडी में वरुण पूजा घी के नाम पर बन रहा था नकली सामान

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक मारूफगंज मंडी में नकली खाद्य सामग्री के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। वरुण पूजा ब्रांड के नाम पर नकली घी बनाने और बेचने का गोरखधंधा किया जा रहा था।

BIHAR POLICE
नकली खाद्य सामग्री से खतरा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: खाद्य सामग्री में मिलावट और नकली उत्पादों का धंधा कानून की सख्ती के बावजूद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है, जहां एक नामी ब्रांड ‘वरुण पूजा’ घी की नकली पैकिंग कर उसे बाजार में बेचा जा रहा था। पुलिस और कंपनी की संयुक्त छापेमारी में करोड़ों रुपये मूल्य के नकली घी और उससे जुड़े सामान बरामद किए गए हैं।


यह कार्रवाई पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक मारूफगंज मंडी में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर वरुण पूजा कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ एक गोदाम पर छापा मारा। इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकली घी से भरे डब्बे, ब्रांडेड रैपर, कच्चे माल और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई है।


कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, नकली घी को हूबहू असली वरुण पूजा घी के डब्बों में पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। इस फर्जीवाड़े से कंपनी को न केवल लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि ग्राहकों की सेहत से भी खिलवाड़ किया जा रहा था।


पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं और नकली घी का नेटवर्क किन इलाकों में फैला हुआ है।


कंपनी ने जताई चिंता, उपभोक्ताओं से की अपील

वरुण पूजा घी कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घी खरीदते समय सतर्क रहें और सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से ही उत्पाद खरीदें। साथ ही उन्होंने नकली उत्पादों की पहचान के लिए कुछ जरूरी टिप्स भी साझा किए हैं, ताकि उपभोक्ता ठगी का शिकार न हों।


नकली खाद्य सामग्री से खतरा

गौरतलब है कि नकली खाद्य सामग्री से लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है। ऐसे में यह मामला उपभोक्ता सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है। प्रशासन ने भी संकेत दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम समेत आईपीसी की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें