ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: दिसंबर तक मिलेंगी आधुनिक पैसेंजर ट्रेनें, 'नो-जर्क' तकनीक से होगा आरामदायक सफर

Bihar Railway: पूर्व मध्य रेल के यात्रियों को दिसंबर तक नई डिजाइन वाली आधुनिक पैसेंजर ट्रेनों की सौगात मिलेगी। इन ट्रेनों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, आधुनिक टॉयलेट, सीसीटीवी, एलईडी लाइटिंग और 'नो-जर्क' तकनीक जैसी कई सुविधाएं होंगी।

Bihar Railway
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Railway: पूर्व मध्य रेल के यात्रियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस नई डिजाइन वाली पैसेंजर ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है। रेलवे की योजना दिसंबर तक दो जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेन रैक उपलब्ध कराने की है। इन ट्रेनों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, आधुनिक टॉयलेट, वॉश बेसिन, महिला कोच में सीसीटीवी कैमरे और 'नो-जर्क' तकनीक जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।


रेलवे के अनुसार, नई रैक सबसे पहले पूर्व मध्य रेल के पटना मंडल में उपलब्ध कराई जाएगी। इन ट्रेनों का डिजाइन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अब पैसेंजर ट्रेनों में भी वे सुविधाएं मिलेंगी, जो अब तक मुख्य रूप से एक्सप्रेस ट्रेनों में देखने को मिलती थीं।


नई पैसेंजर ट्रेनों के प्रत्येक कोच में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, आधुनिक कमोड टॉयलेट और वॉश बेसिन की सुविधा होगी। अब लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को टॉयलेट की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।


महिला यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए महिला कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम और सुरक्षा एजेंसियां करेंगी, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखना आसान होगा और महिला कोच में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।


नई रैक में एडवांस कपलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इससे ट्रेन के चलने, रुकने या गति पकड़ने के दौरान झटके काफी कम महसूस होंगे। 'नो-जर्क' तकनीक यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सहज और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी।


नई ट्रेनों में साउंड-इन्सुलेशन तकनीक भी दी गई है, जिससे पटरियों और पहियों की आवाज बोगी के अंदर काफी कम सुनाई देगी। इसके अलावा बेहतर वेंटिलेशन, एलईडी लाइटिंग, आधुनिक इंटीरियर और आरामदायक सीटें यात्रियों के सफर को और अधिक सुखद बनाएंगी।


रेलवे की योजना दिसंबर तक दो जोड़ी नई डिजाइन वाली पैसेंजर ट्रेन रैक उपलब्ध कराने की है। इन ट्रेनों के संचालन से पटना और आसपास के जिलों के लाखों दैनिक यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे का उद्देश्य अब पैसेंजर ट्रेनों को भी एक्सप्रेस ट्रेनों जैसी सुविधाओं से लैस करना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता