ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी

कभी घर-घर जाकर तेल बेचते थे डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, आज सम्राट कैबिनेट में बने मंत्री; जानिए कैसे हासिल किया यह मुकाम

Bihar New Minister: कभी साइकिल पर घर-घर सरसों का तेल बेचने वाला एक युवक… आज बिहार सरकार में मंत्री बन गया। संघर्ष, गरीबी और लगातार मेहनत से भरी यह कहानी अब पूरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिर कौन हैं डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी और कैसे तय किया...

कभी घर-घर जाकर तेल बेचते थे डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, आज सम्राट कैबिनेट में बने मंत्री; जानिए कैसे हासिल किया यह मुकाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar New Minister: बिहार की राजनीति में कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने बेहद साधारण जीवन से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हीं नामों में अब जहानाबाद के डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी भी शामिल हो गए हैं। कभी घर-घर जाकर सरसों का तेल बेचकर अपनी पढ़ाई और परिवार चलाने वाले प्रमोद चंद्रवंशी आज सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए गए हैं। उनके मंत्री बनने की खबर सामने आते ही जहानाबाद समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।


संघर्षों से भरा रहा शुरुआती जीवन

डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जहानाबाद जिले के काको प्रखंड स्थित नेरथुआ मठ गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार बेहद साधारण आर्थिक स्थिति से गुजरता था। पिता अयोध्या प्रसाद खेती-बाड़ी कर किसी तरह परिवार का खर्च चलाते थे। घर की हालत ऐसी थी कि पढ़ाई जारी रखना भी आसान नहीं था।


लेकिन प्रमोद चंद्रवंशी ने मुश्किल हालात के आगे हार नहीं मानी। छात्र जीवन में ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए और पढ़ाई के साथ-साथ छोटे-मोटे काम भी करने लगे।


अखबार बेचने से लेकर घर-घर तेल बेचने तक

पटना में रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। इस दौरान खर्च चलाने के लिए कभी अखबार बेचा तो कभी घर-घर जाकर सरसों का तेल बेचने का काम किया। उसी कमाई से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और राजनीति में भी सक्रिय रहे।


गांव के लोग बताते हैं कि प्रमोद चंद्रवंशी का जीवन शुरू से ही संघर्षों से भरा रहा है। आज भी लोग उनके पुराने दिनों को याद करते हैं, जब वे साइकिल लेकर मोहल्लों में तेल बेचने जाया करते थे।


झोपड़ीनुमा घर से मंत्री पद तक का सफर

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ साल पहले तक गांव में उनका घर काफी साधारण और झोपड़ीनुमा था। बाद में परिवार और भाइयों के सहयोग से एक छोटा पक्का मकान बन पाया। उनके भाई भी पटना की एक गैस एजेंसी में मामूली वेतन पर नौकरी करते थे।


ऐसे हालात से निकलकर बिहार सरकार में मंत्री बनना लोगों के लिए प्रेरणा की तरह देखा जा रहा है। इलाके में लोग इसे मेहनत, संघर्ष और धैर्य की जीत बता रहे हैं।


पहले भी निभा चुके हैं मंत्री की जिम्मेदारी

डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी इससे पहले भी बिहार सरकार में वन, पर्यावरण और सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। यही वजह है कि सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें फिर से अहम जिम्मेदारी दी गई है।


मंत्री बनाए जाने की खबर के बाद जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों ने खुशी जताई। कई जगहों पर मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया।