ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

अब कोरोना वारियर्स महामारी का शिकार, आरा के डॉक्टर की मौत, PMCH से लेकर IGIMS तक दर्जनों संक्रमित

PATNA : बिहार में हर दिन आ रहे कोरोना वायरस नए केस में बड़ी तादाद कोरोना वारियर्स की है। खास तौर पर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। पटना एम्स

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में हर दिन आ रहे कोरोना वायरस नए केस में बड़ी तादाद कोरोना वारियर्स की है। खास तौर पर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। पटना एम्स में इलाज करा रहे आरा के एक डॉक्टर की सोमवार को मौत हो गई। कोरोना संक्रमित डॉ कल्याण कुमार की रिपोर्ट पिछले दिनों पॉजिटिव आई थी और उनका एम्स में इलाज चल रहा था। डॉ कल्याण कुमार के अलावे पटना एम्स में सोमवार को 5 अन्य मरीजों की मौत हुई है। 


उधर पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में नए संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। यहाँ डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ लगातार पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। पीएमसीएच के तीन डॉक्टर और 14 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। आईजीआईएमएस में 8 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। पटना के तमाम बड़े अस्पतालों में लगाता है जॉब और मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव पाए जा रहे हैं बावजूद इसके यह मरीजों का इलाज जारी है।


पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब और पैथोलॉजी विभाग के एक-एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पीएमसीएच में सोमवार को साढ़े चार सौ सैंपल की जांच हुई जिनमें से 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीआईएमएस में 12 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें से 8 नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। यहां पहले से इलाज करा रहे 4 मरीज भी संक्रमित पाए गए हैं।

टैग्स