ब्रेकिंग
Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात

जमुई में डिलीवरी के दौरान मां-बच्ची की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, उमा नर्सिम होम से डॉक्टर फरार

JAMUI : इस वक्त एक ताजा मामला सामने आया है जमुई जिले से जहां डिलीवरी के दौरान उमा नर्सिम होम में डॉक्टर की लापरवाही से मां और बच्ची की मौत हो गई है. घटना से आक्रोशित परिजनों न

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : इस वक्त एक ताजा मामला सामने आया है जमुई जिले से जहां डिलीवरी के दौरान उमा नर्सिम होम में डॉक्टर की लापरवाही से मां और बच्ची की मौत हो गई है. घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. आरोपी डॉक्टर क्लिनिक से फरार है. 

घटना जमुई के रजानगर मोहल्ला स्थित उमा नर्सिम होम की है. जहां एक प्राइवेट क्लिनिक में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लिनिक के अंदर घंटों हंगामा किया. बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया गांव के रहने वाले मो० शाबिर अंसारी शुक्रवार की सुबह अपनी प्रसूता पत्नी नाजरी खातून की डिलीवरी कराने के लिए क्लिनिक लेकर आये. सर्जरी के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. शनिवार अहले सुबह तक उसकी हालत बिगड़ने लगी. जिसको लेकर डॉक्टरों ने फिर से ऑपरेशन की बात कही. 

महिला की हालत गंभीर होने पर महिला डॉक्टर उमा कुमारी ने प्रसूता की जान बचाने को लेकर सर्जरी कर उसके बच्चेदानी को निकालने की बात कही. ऑपरेशन के दौरान ही बच्ची और मां ने दम तोड़ दिया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. फिलहाल डॉक्टर और हॉस्पिटल के दूसरे कर्मी क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए हैं.


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Gautam Kumar

FirstBihar संवाददाता