ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह?

Bihar News: बिहार के भागलपुर में डीएम ने जिले के 39 पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है. डीएम ने काम में लापरवाही बरतने वाले इन पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया है.

Bihar News
डीएम की कार्रवाई से हड़कंप
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी ने जिले के 39 थानेदारों की सैलरी रोकने का आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, भू-समाधान पोर्टल पर भूमि विवाद के मामलों की प्रविष्टि में लापरवाही बरतने पर डीएम ने यह कार्रवाई की है। डीएम ने थानेदारों को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भू-समाधान पोर्टल पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेना होगा। डीएम नवल किशोर ने बताया कि गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जाहिर की है। 


डीएम ने कहा कि थानेदारों की लापरवाही के कारण जिले की छवि खराब हो रही है। उन्होंने निर्देश दिया है कि जिन विभागों के मामले पेंडिंग हैं उन विभागों के अधिकारी छुट्टी पर नहीं जाएंगे। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि अधिकारी कार्यशैली में सुधार लाएं। वहीं बैठकों से कनीय अभियंता के गायब रहने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता