ब्रेकिंग
न्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

मनु महाराज का फोन नहीं उठाना थानेदार को पड़ा महंगा, DIG ने किया सस्पेंड

CHHAPRA : डीआईजी मनु महाराज का फोन नहीं उठाना एक थानेदार को महंगा पड़ गया, फोन रिसीव नहीं करने वाले प्रभारी थानेदार को डीआईजी मनु महाराज ने सस्पेंड कर दिया. पूरा मामला अमनौर थाना का है.

मनु महाराज का फोन नहीं उठाना थानेदार को पड़ा महंगा, DIG ने किया सस्पेंड
Anamika
2 मिनट

CHHAPRA : डीआईजी मनु महाराज का फोन नहीं उठाना एक थानेदार को महंगा पड़ गया, फोन रिसीव नहीं करने वाले प्रभारी थानेदार को डीआईजी मनु महाराज ने सस्पेंड कर दिया. 

पूरा मामला अमनौर थाना का है. बता दें कि अमनौर के थानाध्यक्ष अभी ट्रेनिंग पर गए हुए हैं. जिसके कारण आजाद खान को प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है. सारण रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने किसी सूचना को लेकर अमनौर थानाध्यक्ष को फोन किया, लेकिन अमनौर के प्रभारी थाना अध्यक्ष के द्वारा फोन नहीं उठाया गया. 

इसके बाद डीआईजी मनु महाराज ने सख्त एक्शन लेते हुए  हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया. इस बारे में डीआईडी ने बताया कि किसी भी थानाध्यक्ष के द्वारा फोन का नहीं उठाया जाना कार्य एवं ड्यूटी में लापरवाही मानी जाएगी और लापरवाह अधिकारियों को सस्पेंड किया जाएगा. किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. 

थानाध्यक्ष के द्वारा फोन का नहीं उठाया जाना सरकारी कार्य में लापरवाही का द्योतक है. इसे सहन नहीं किया जाएगा. बता दें कि डीआईजी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.