ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

Delhi Blast के बाद पटना में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट-जंक्शन पर सघन जांच, ATS और बम स्क्वॉड तैनात

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत के बाद बिहार की राजधानी पटना में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ATS, पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

बिहार
अलर्ट मोड में पटना पुलिस
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सोमवार 10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही दो दर्जन लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार सहित कई राज्यों में भी अलर्ट जारी कर दी गयी है। बिहार की राजधानी पटना में चौकसी बढ़ा दी गयी है। 


इसी क्रम में पटना पुलिस और एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) की टीम लगातार भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच-पड़ताल कर रही हैं। खास तौर पर पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन, महावीर मंदिर, बस स्टैंड एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।


सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (पटना एयरपोर्ट) पर देखी जा रही है। एयरपोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन जांच अभियान चलायी जा रही है। बैगेज स्कैनिंग से लेकर पार्किंग एरिया तक की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से जांच की जा रही है।


 पटना के कई इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर पटना पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। जगह जगह तलाशी ली जा रही है। वही पटना जंक्शन पर भी GRP और RPF  संयुक्त रुप से सर्च ऑपरेशन चला रही है। बम स्क्वॉड की टीम भी मौजूद है। ATS की टीम पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन पर पूरी तरह से तैनात है। प्लेटफॉर्म परिसर में गाड़ियों की जांच पड़ताल की जा रही है तो वही एयरपोर्ट पर भी आने वाली वाहनों की जांच की जा रही है। लोगों के लगैज और बैगों की जांच की जा रही है। दिल्ली धमाके के बाद पटना पुलिस अलर्ट मोड में हैं। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट