ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

दारोगा ने थाने में गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, एसपी साहब के पास शिकायत लेकर पहुंची थी प्रेमिका

PATNA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल थाने के अंदर दारोगा और उसकी प्रेमिका की शादी रचाने का मामला सामने आया है. दोनों कई सालों से एक दूसरे से प्य

दारोगा ने थाने में गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, एसपी साहब के पास शिकायत लेकर पहुंची थी प्रेमिका
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल थाने के अंदर दारोगा और उसकी प्रेमिका की शादी रचाने का मामला सामने आया है. दोनों कई सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी रचाना चाहते थे. लेकिन दारोगा के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. आखरिकार थाने में ही दोनों की शादी हो गई. आइये जानते हैं कि आखिर कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इनकी शादी...


मामला बिहार के बांका जिले का है. जहां अमरपुर थाना में पोस्टेड दारोगा छोटू कुमार किसी लड़की के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में था. दोनों एक दूसरे का साथ सात जन्म के लिए निभाना चाहते थें. लड़की ने इसके बारे में दारोगा के घरवालों से भी बातचीत की लेकिन एसआई के परिजनों ने कहा कि ये शादी नहीं हो सकती है और दारोगा की शादी के लिए कहीं दूसरी जगह लड़की ढूंढने लगे.


दारोगा छोटू कुमार के घरवालों ने जब शादी से इंकार कर दिया तो उसकी प्रेमिका बांका जिले के एसपी के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंच गई कि जिस दारोगा से वह प्यार करती है, उसके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने पूछताछ कर दोनों से शादी के बारे में पूछा और फिर मरपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली की मंदिर में ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोनों की शादी करा दी. बताया जा रहा है कि दारोगा छोटू कुमार शेखपुरा के रहने वाले हैं और उनकी प्रेमिका भी शेखपुरा की ही रहने वाली है.


दारोगा और उनकी प्रेमिका की शादी के गवाह पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, दारोगा विजय शंकर सिंह, राजेश सिंह सहित थाना में पदस्थापित अन्य दारोगा और चौकीदार भी बने. इस शादी के बाद थाना परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा. थाने में ही दारोगा की शादी होने के बाद दोस्तों और साथी पुलिसकर्मियों के बीच मिठाई भी बांटी गई. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें