ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला

दरभंगा मामले का स्पीडी ट्रायल कराकर न्याय दिलाने का भरोसा, जिंदा जला कर मारे गए परिजनों से डीएम ने की मुलाकात

DARBHANGA: दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने भू-माफिया द्वारा ज़िंदा जलाकर मारे गए 3 लोगों के परिजनों से शनिवार की देर शाम मुलाकात की। डीएम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सबसे पहले जलाकर

 दरभंगा मामले का स्पीडी ट्रायल कराकर न्याय दिलाने का भरोसा, जिंदा जला कर मारे गए परिजनों से डीएम ने की मुलाकात
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने भू-माफिया द्वारा ज़िंदा जलाकर मारे गए 3 लोगों के परिजनों से शनिवार की देर शाम मुलाकात की। डीएम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सबसे पहले जलाकर मारे गए पिंकी और संजय झा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डीएम ने परिवार की चौथी झुलसी हुई युवती निक्की की हालत देखी और उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। डीएम ने इस घटना का स्पीडी ट्रायल करा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।


डीएम से मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार की चौथी झुलसी हुई युवती निक्की ने कहा कि उन्हें डीएम ने न्याय का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि डीएम ने उन्हें और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया है।


वहीं, मीडिया से बात करते हुए डीएम राजीव रौशन ने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी स्थिति जानी है। उन्होंने कहा कि वे इस घटना का स्पीडी ट्रायल कराने की सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी हों उन्हें कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके लिए कानून के दायरे में हर कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलेगा। डीएम ने कहा कि इसके अलावा पीड़ित परिवार ने उनसे चिकित्सा और आर्थिक सहायता को लेकर आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस पर भी विचार करेगा और कानून के दायरे में हर संभव मदद करेगा। डीएम ने कहा कि इस तरह की आपराधिक घटनाओं को जागरुकता के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह की घटनाएं न हों इसके लिए समाज के लोगों को मिलकर इसका प्रतिरोध करना होगा और जागरूक रहना होगा।


बता दें कि बीती 9 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड में स्थित संजय झा के मकान को भू-माफिया ने  जेसीबी से जबरन तोड़ने की कोशिश की थी। पीड़ित परिवार ने इसको लेकर नगर थाना प्रभारी और दरभंगा के एसएसपी से लिखित शिकायत की थी। इसके बावजूद परिवार का आरोप है कि उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। इसकी वजह से अगले ही दिन 10 फरवरी को भू-माफिया दोबारा आ धमके और आरोप है कि उन्होंने संजय झा के घर में आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में संजय झा, उनकी गर्भवती बहन पिंकी और छोटी बहन निक्की गंभीर रूप से झुलस गए। गर्भवती पिंकी झा के बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई थी। उसके 3 दिन बाद पिंकी और संजय ने भी पटना के पीएमसीएच में दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद दरभंगा में आक्रोश व्याप्त हो गया। वामपंथी दलों समेत विपक्ष ने 16 फरवरी को दरभंगा बंद का आह्वान किया था जो काफी असरदार रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब इस कांड में मुख्य अभियुक्त शिव कुमार झा समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरभंगा एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को निलंबित कर दिया था। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की की थी।