ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है

दरभंगा, मधुबनी और औरंगाबाद के बाद अब कैमूर में इंटरनेट बैन, सोशल साइट के यूज पर लगी रोक

KAMIUR : दरभंगा, मधुबनी और औरंगाबाद के बाद अब कैमूर में रविवार के दोपहर 1.30 बजे से एक अगस्त 2023 को शाम 4 बजे तक इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी गयी है। इस संबंध में गृह विभाग की वि

दरभंगा, मधुबनी और औरंगाबाद के बाद अब कैमूर में इंटरनेट बैन, सोशल साइट के यूज पर लगी रोक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAMIUR : दरभंगा, मधुबनी और औरंगाबाद के बाद अब कैमूर में रविवार के दोपहर 1.30 बजे से एक अगस्त 2023 को शाम 4 बजे तक इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी गयी है। इस संबंध में गृह विभाग की विशेष सचिव के. सुहिता अनुपम ने आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार Facebook, twitter, whatsapp सहित सभी अन्य सोशल मीडिया साइट्स और त्वरित मैसेजिंग सेवा को बंद किया गया है। 


दरअसल, कैमूर में पुराना चौक पथ में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में उत्पन्न विवाद के बाद रोड़ेबाजी हुई। इसके बाद प्रशासन सख्त हो गया। मामले को शांत कर जुलूस को आगे बढाया गया।  दोनों पक्षों ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन प्रशासनिक तत्परता के कारण उनके मंसूबे पर पानी फिर गया। फिर, शाम में बक्सर, रोहतास, भोजपुर से अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती कैमूर की गयी। इसके बाद अब पुरे जिले में सोशल साइट के यूज पर रोक लगा दी गई है। 


मालुम हो कि, इससे पहले गृह विभाग ने मुधबनी जिला और औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा थी। संबंधित जिलों के डीएम-एसपी की अनुशंसा पर विशेष शाखा ने इससे जुड़ा आदेश भी जारी किया गया था। वहीं, औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में भी इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, इन दोनों जगहों पर फिलहाल सेवा शुरू हो गई है। 


आपको बताते चलें कि, दरभंगा जिले में 27 जुलाई से ही इंटरनेट सेवा बाधित है, जो रविवार शाम चार बजे तक प्रभावी रहा। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ के आदेश से मधुबनी और औरंगाबाद के हसपुरा में ऐहतियातन इंटरनेट मीडिया पर रोक लगाई गई थी। इस दौरान फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सएप, वीचैट, स्नैपचैट, टेलीग्राम समेत दो दर्जन से अधिक वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं किया गया।