ब्रेकिंग
Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशान

दरभंगा में एक घंटे की बारिश के बाद DMCH परिसर जलमग्न हो गया। मेडिसिन और बच्चा वार्ड के परिसर में पानी घुसने से मरीजों और परिजनों की परेशानी बढ़ गई।

बिहार न्यूज
झील बना अस्पताल परिसर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: एक घंटे की बारिश ने दरभंगा शहर के साथ-साथ उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद अस्पताल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। कई जगहों पर सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


बारिश के बाद शाम होते-होते अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। पानी और अंधेरे के बीच मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह समझना मुश्किल हो गया कि सड़क कहां है और रास्ता किस तरफ है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।


बताया जा रहा है कि मेडिसिन वार्ड, बच्चा वार्ड समेत कई वार्डों के परिसर में बारिश का पानी घुस गया है। जलजमाव की स्थिति इतनी गंभीर है कि यदि थोड़ी और बारिश हुई तो पानी मरीजों के बेड तक पहुंचने की आशंका है।


अस्पताल परिसर में जलजमाव की तस्वीरें नगर निगम और जिला प्रशासन की जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान DMCH में जलजमाव की समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।


मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर से जल्द पानी निकालने और जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि इलाज के लिए आने वाले लोगों को बारिश के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

टैग्स