ब्रेकिंग
प्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवाल

DMCH में PG डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, मारपीट में सिर फटा; गुस्साए डॉक्टरों ने आधे घंटे ठप रखा इमरजेंसी

दरभंगा के DMCH में मरीज के परिजन और PG डॉक्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर बेल्ट से हमला किया गया। घटना के विरोध में PG और जूनियर डॉक्टरों ने करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी सेवा ठप रखी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा के DMCH में मरीज के परिजन और PG डॉक्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात PG डॉक्टर डॉ. आशुतोष कुमार पर बेल्ट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। 



डॉक्टर पर हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में PG और जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी विभाग पहुंच गए और सुरक्षा की मांग को लेकर इलाज ठप कर दिया। करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही। सूचना मिलने पर DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा, प्राचार्य डॉ. यू.सी. झा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 



सदर डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि डॉक्टर के सिर में चोट आई है। आरोपी परिजन की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी मरीज पलटू लाल देव का DMCH के मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था।



इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर परिजनों की डॉक्टर से बहस हुई। इसी दौरान डॉ. आशुतोष कुमार के वहां से जाने के क्रम में पीछे से बेल्ट से हमला करने का आरोप है। घटना को लेकर डॉक्टरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता