ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

दरभंगा छात्र बवाल: अब तक 32 उपद्रवी गिरफ्तार, SDPO बोले- किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगे

दरभंगा में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, पत्थरबाजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दरभंगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।


सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की आड़ में हिंसा, पत्थरबाजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस के अनुसार, जांच अभी जारी है और जैसे-जैसे अन्य आरोपियों की पहचान होगी, उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।