ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

बिहार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौत; एक गंभीर

Bihar Road Accident: दरभंगा में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। बाइक से लौट रहे मजदूरों को तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके...

बिहार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौत; एक गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. मृतक और घायल तीनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं.


घटना सुरहाचट्टी-हथौड़ी मुख्य पथ पर बाबा चौक के समीप हुई. बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटौली गांव निवासी मो. तबरेज आलम (48), मो. आजाद (45) और मो. इसराइल (30) बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मो. तबरेज आलम और मो. आजाद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मो. इसराइल गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.


मजदूरी के बाद बहन की ससुराल से लौट रहे थे

मृतक के भतीजे मो. असलम ने बताया कि तीनों मजदूरी का काम खत्म करने के बाद सुरहाचट्टी स्थित अपनी बहन की ससुराल गए थे. देर रात बाइक से अपने गांव लौटने के दौरान बाबा चौक के पास हादसा हो गया. हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया.


सूचना मिलने के बाद बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए हैं. पुलिस फरार हाइवा चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है.


तीनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. स्वजन के अनुसार, दोनों मृतकों के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मजदूरी ही उनकी आय का मुख्य साधन थी. हादसे में दो कमाने वाले सदस्यों की मौत के बाद परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.