ब्रेकिंग
SBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? SBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...?

दरभंगा के हराही तालाब में मिला नगर निगम सफाईकर्मी का शव, इलाके में सनसनी

दरभंगा के हराही तालाब से नगर निगम सफाईकर्मी कुणाल राम का शव बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
दो दिन पहले घर से निकला था सफाई कर्मी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले नगर निगम के सफाईकर्मी कुणाल राम का शव रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हराही तालाब से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


परिजनों के अनुसार, कुणाल राम दो दिन पहले देर रात घर से निकले थे। इसके बाद से ही परिवार के लोग उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। रविवार को हराही तालाब में उनका शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।


परिजनों का कहना है कि कुणाल राम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में परिवार हत्या और आत्महत्या, दोनों की आशंका जता रहा है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश और गम का माहौल है।


सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुणाल राम की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

टैग्स