ब्रेकिंग
JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि

दरभंगा में खुद को न्यूरो सर्जन बताने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई, दस्तावेज नहीं दिखाने पर क्लिनिक सील

दरभंगा के अस्पताल रोड स्थित डॉक्टर नक्की के क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। खुद को न्यूरो सर्जन बताने वाले डॉक्टर जांच के दौरान क्लिनिक के वैध दस्तावेज, डिग्री और प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं करा सके। सिविल सर्जन के निर्देश पर यह कार्रवाई की

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक निजी क्लिनिक पर कार्रवाई की है। बेंता थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित डॉक्टर नक्की के क्लिनिक को आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराने के बाद सील कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर नक्की खुद को न्यूरो सर्जन बता रहे थे। जांच के दौरान जब उनसे क्लिनिक के संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज और उनकी डिग्री एवं प्रमाणपत्र मांगे गए, तो वे संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया गया।


दरअसल, बिना आवश्यक अनुमति और प्रमाणपत्र के निजी अस्पताल या क्लिनिक का संचालन गंभीर मामला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से क्लिनिक चलाने वालों में हड़कंप मच सकता है।


हालांकि, डॉक्टर नक्की की शैक्षणिक योग्यता और विशेषज्ञता को लेकर अंतिम निष्कर्ष संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही निकाला जा सकेगा।

टैग्स