DARBHANGA: बिहार के दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने दरभंगा से पटना जा रही एक बस से 26 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। गांजे की इस खेप को 13 पैकेट में रखा गया था। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजन कुमार यादव और विभा देवी के रूप में हुई है। दोनों मधुबनी जिले से गांजा लेकर जा रहे थे। इस खेप को राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया जाना था।
पुलिस ने बस की जांच के दौरान 13 पैकेट में रखे 26 किलो से अधिक गांजे को बरामद किया। इसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।





