ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

कुछ दे दीजिए... मामला यहीं निपट जाएगा, बिहार में BEO पर शिक्षकों से अवैध वसूली का आरोप; DM ने दिए जांच के आदेश

Bihar Teacher News: दरभंगा जिले में अलीनगर प्रभारी बीईओ पर शिक्षकों से अवैध वसूली और धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। कई शिक्षकों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आरोपों और अधिकारियों की कार्रवाई को लेकर शिक्षा...

कुछ दे दीजिए... मामला यहीं निपट जाएगा, बिहार में  BEO पर शिक्षकों से अवैध वसूली का आरोप; DM ने दिए जांच के आदेश
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Teacher News: दरभंगा के अलीनगर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. मसलेहुद्दीन पर विद्यालय निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों को धमकाने और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है कि निरीक्षण के बाद शिक्षकों को कार्रवाई का डर दिखाकर उनके बिचौलियों के माध्यम से मामला प्रखंड स्तर पर ही निपटाने का दबाव बनाया जाता है. मामले में दरभंगा डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं.


प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम साफी ने डीएम और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर प्रभारी बीईओ पर शिक्षकों से अवैध वसूली, अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल और उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है. उन्होंने बीईओ को प्रभार से मुक्त करने और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है.


वहीं, दर्जनों शिक्षकों ने भी जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को अलग-अलग आवेदन देकर प्रभारी बीईओ के खिलाफ शिकायत की है. शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि मो. मसलेहुद्दीन के प्रभार संभालने के बाद विद्यालयों का निरीक्षण शिक्षकों से वसूली का माध्यम बन गया है.


शिक्षकों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उपस्थिति पंजी की जांच की जाती है. आरोप है कि कई बार विद्यालय में मौजूद शिक्षक की भी उपस्थिति काट दी जाती है. इसके बाद दो दिन बाद स्पष्टीकरण जारी किया जाता है. शिक्षकों का कहना है कि नियमानुसार निरीक्षण रिपोर्ट तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता.


आरोप है कि निरीक्षण की जानकारी कुछ समय तक उच्च अधिकारियों से छिपाकर रखी जाती है. इसके बाद बीईओ के कथित बिचौलिए संबंधित शिक्षक से संपर्क करते हैं और कहते हैं कि मामला अगर ऊपर चला गया तो लंबे समय तक परेशानी होगी. कुछ रकम देने पर मामला प्रखंड स्तर पर ही निपटाने की बात कही जाती है.


शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रभारी बीईओ के कार्यकाल में बड़ी संख्या में शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी किया गया, लेकिन किसी मामले में कार्रवाई नहीं हुई. शिक्षकों का कहना है कि इससे यह संदेह पैदा होता है कि स्पष्टीकरण जारी करने का उद्देश्य कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शिक्षकों पर दबाव बनाना था.


प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राम साफी ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि प्रभारी बीईओ शिक्षकों के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें धमकाते हैं. शिकायत में बीईओ पर यह कहने का भी आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ शिकायत करने से उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा.


आरोपों पर प्रभारी बीईओ मो. मसलेहुद्दीन ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाले अधिकार दिलाना है. उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से लगातार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. उनके अनुसार, बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों को कार्रवाई पसंद नहीं आ रही है और इसी वजह से उनके खिलाफ साजिश की जा रही है.


दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि अलीनगर बीईओ के खिलाफ शिक्षकों की शिकायत और डीएम की ओर से जांच के आदेश प्राप्त हुए हैं. जांच की प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जा रहा है.