ब्रेकिंग
समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं-नेताओं का टोंटा पड़ गया था क्या? मुंहबोले मामा सुनील सिंह की MLC उम्मीदवारी पर भड़की रोहिणी आचार्यबिहार विधान परिषद चुनाव: RJD उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने दाखिल किया नामांकन, लालू परिवार के करीबी को लगातार दूसरी बार मौकामंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर पथराव मामले में एक्शन, मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 लोग गिरफ्तारवायरल वीडियो केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह को राहत बरकरार, इस दिन तक गिरफ्तारी पर रोकभारत में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में बारिश का दौर जारी; बिहार-झारखंड को मिलेगी राहत?समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं-नेताओं का टोंटा पड़ गया था क्या? मुंहबोले मामा सुनील सिंह की MLC उम्मीदवारी पर भड़की रोहिणी आचार्यबिहार विधान परिषद चुनाव: RJD उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने दाखिल किया नामांकन, लालू परिवार के करीबी को लगातार दूसरी बार मौकामंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर पथराव मामले में एक्शन, मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 लोग गिरफ्तारवायरल वीडियो केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह को राहत बरकरार, इस दिन तक गिरफ्तारी पर रोकभारत में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में बारिश का दौर जारी; बिहार-झारखंड को मिलेगी राहत?

विदेश उड़ानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, दरभंगा एयरपोर्ट से अभी नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय सेवाएं, जानें वजह

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को लेकर लोगों की बड़ी उम्मीदों को झटका लगा है। लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग कर रहे यात्रियों के बीच नई जानकारी सामने आने के बाद निराशा बढ़ गई है। अब सबकी...

विदेश उड़ानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, दरभंगा एयरपोर्ट से अभी नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय सेवाएं, जानें वजह
Ramakant kumar
3 मिनट

Darbhanga Airport: मिथिलांचल के लोगों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन से फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होंगी. लंबे समय से विदेश उड़ानों की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को इस खबर से निराशा हुई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्माणाधीन नया टर्मिनल केवल घरेलू उड़ानों के संचालन को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.


जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के जन शिकायत पोर्टल CPGRAMS पर दर्ज एक शिकायत के जवाब में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह जानकारी दी है. जवाब में कहा गया है कि वर्तमान में बन रहा नया टर्मिनल भवन सिर्फ घरेलू विमान सेवाओं के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जरूरी कस्टम, इमिग्रेशन और अन्य विशेष सुविधाओं का प्रावधान नहीं किया गया है.


एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि दरभंगा एयरपोर्ट से भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला मुख्यालय और केंद्र सरकार के स्तर पर लिया जाएगा. यानी आने वाले समय में यदि सरकार चाहे तो अलग से जरूरी सुविधाएं विकसित कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता खोला जा सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है.


दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन काफी तेजी से तैयार किया जा रहा है. एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक टर्मिनल निर्माण का करीब 68 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि एप्रोन निर्माण का लगभग 62 प्रतिशत काम समाप्त हो गया है. अधिकारियों का दावा है कि पूरा प्रोजेक्ट नवंबर 2026 तक तैयार हो जाएगा. इसके बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं वाला नया टर्मिनल मिलेगा.


हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर मिली जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है. दरभंगा और आसपास के जिलों के हजारों लोग खाड़ी देशों, नेपाल और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कामकाज और व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. ऐसे में लंबे समय से दरभंगा से सीधे विदेश उड़ान शुरू करने की मांग उठती रही है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नए टर्मिनल को शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाता, तो भविष्य में विदेश उड़ानें शुरू करने में आसानी होती. अब यदि आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया जाता है तो इसके लिए अलग से निर्माण और अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है.


दरभंगा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद से मिथिलांचल के लोगों को हवाई यात्रा में बड़ी सुविधा मिली है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों के लिए नियमित उड़ानों का लाभ हजारों यात्री उठा रहे हैं. इसी वजह से लोगों को उम्मीद थी कि नए टर्मिनल के निर्माण के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी शुरुआत होगी.