ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

दरभंगा में टूटा जमींदारी बांध, दर्जनों गांव में घुसा बागमती नदी का पानी

DARBHANGA: दरभंगा के केवटी प्रखंड के गोपालपुर गुमटी, माधोपट्टी के बीच बना जमींदारी बांध देर रात टूट गया। जिसे बागमती नदी का पानी तेजी से कई गांवों में प्रवेश कर गया है। मौके प

दरभंगा में टूटा जमींदारी बांध, दर्जनों गांव में घुसा बागमती नदी का पानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के केवटी प्रखंड के गोपालपुर गुमटी, माधोपट्टी के बीच बना जमींदारी बांध देर रात टूट गया। जिसे बागमती नदी का पानी तेजी से कई गांवों में प्रवेश कर गया है। मौके पर बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम बांध को बांधने में जुट गयी है। 


दरभंगा में टूटा जमींदारी बांध, दर्जनों गांव में घुसा बागमती नदी का पानी


शुक्रवार की रात जब लोग सोए हुए थे तब किसी को यह पता नहीं चल सका की बांध टूटा है और जब सुबह आंख खुली तो अपने चारों ओर पानी ही पानी देखकर हैरान रह गये। लोगों को समझने में जरा भी वक्त नहीं लगा कही ना कही बांध टूटा है। जब लोग माधोपट्टी के बीच बने जमींदारी बांध के पास गये तब देखा की करीब बीस फीट बांध टूटा हुआ है और तेजी से नदी का पानी गांव की ओर प्रवेश कर रहा है।  


दरभंगा में टूटा जमींदारी बांध, दर्जनों गांव में घुसा बागमती नदी का पानी


माधोपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि बीती रात बांध टूट गया है। यहां पहले से ही पानी का रिसाव हो रहा था। रिसाव ज्यादा होने के कारण अचानक जमींदारी बांध टूट गया। बांध टूटते ही बागमती नदी का पानी पूरे माधोपट्टी पंचायत में फैल गया है। धीरे-धीरे अन्य पंचायतों में भी यह अपना पांव पसारता जा रहा है। 


दरभंगा में टूटा जमींदारी बांध, दर्जनों गांव में घुसा बागमती नदी का पानी


स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के सभी लोग सोए हुए थे और सुबह देखा तो चारों ओर पानी ही पानी था। गांव के दुर्गा मंदिर में भी पानी प्रवेश कर चुका था। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम फिलहाल बांध को बांधने में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र माधोपट्टी पंचायत है जहां पूरे गांव में पानी प्रवेश कर चुका है। लोग ऊंची स्थानों का रूख कर रहे हैं। 


दरभंगा में टूटा जमींदारी बांध, दर्जनों गांव में घुसा बागमती नदी का पानी

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता