ब्रेकिंग
Bihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

दरभंगा में रिटायर्ड अधिकारी के घर डकैती, विरोध करने पर शिक्षक का मर्डर

DARBHANGA : बड़ी खबर दरभंगा से है, जहां रिटायर्ड अधिकारी के डकैती की दौरान विरोध करने पर डकैतों ने शिक्षक की हत्या कर दी. घटना दरभंगा के किरतपुर प्रखंड के रसियारी गांव की है.

दरभंगा में रिटायर्ड अधिकारी के घर डकैती, विरोध करने पर शिक्षक का मर्डर
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA : बड़ी खबर दरभंगा से है, जहां रिटायर्ड अधिकारी के डकैती की दौरान विरोध करने पर डकैतों ने शिक्षक की हत्या कर दी. घटना दरभंगा के किरतपुर प्रखंड के रसियारी गांव की है. 

जहां बुधवार की देर रात सेवानिवृत अधिकारी गणपति झा के घर पर डकैतों ने हमला बोल दिया. इस दौरान जब गृहस्वामी के मैनेजर सेवानिवृत्त शिक्षक मुनिलाल चौपाल ने विरोध किया तो डकैतों ने दोनों पर हमला बोल दिया. जिसमें मुनिलाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गृहस्वामी गणपति झा भी घायल हो गए हैं. 

इसके बाद डकैत घर के अलमारी में रखे 37 हजार रुपए नगद, 2 चेक और जेवरात लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने गणपति झा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार 5 अपराधी डकैती करने रिटायर्ड BAO गणपति झा के घर घुसे थे. विरोध करने पर गृहस्वामी और उनके दोस्त पर खंती से हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान रसियारी गांव निवासी मुनि चौपाल के रूप में हुई है.अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है. गणपति झा कुछ दिन पहले ही गांव आए थे और अकेले होने के कारण अपने दोस्त को बुला लिया था.